राज्य में शुक्रवार को कोरोना के नए केस की रफ्तार नहीं थमी। 118 नए केस राज्य में पाए गए। सबसे ज्यादा 118 नए केस देहरादून में पाए गए। कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ कर 7183 पहुंच गया है। शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अभी भी कुल एक्टिव केस 2897 हैं। 4168 मरीज ठीक हो गए हैं।
172 मरीज शुक्रवार को ही घर भेजे गए। 3297 कि रिपोर्ट निगेटिव आई। शुक्रवार को जांच को 3964 सैम्पल भेजे गए। अभी भी 8044 सैम्पल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य का अब डबलिंग रेट 24.97 दिन पहुंच गया है। रिकवरी रेट 58.03 प्रतिशत, संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत है।

80 पहुंचा मौत का आंकड़ा
कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा 80 पहुंच गया है। शुक्रवार को चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई। तीन की मौत ऋषिकेश एम्स और एक की मौत हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में हुई। एम्स में 55 वर्षीय पुरुष, 75 वर्षीय महिला और एक 24 साल के युवक की मौत हुई। हल्द्वानी में 60 वर्ष के व्यक्ति की मौत हुई।